मो0 शरीफ
कानपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में शुक्रवार को रैली की। इस रैली का वीडियो राहुल गांधी के हैंडल से शेयर करते हुए लिखा गया, ‘आज मैं अमेठी और रायबरेली से वादा करता हूं। नरेंद्र मोदी और भाजपा ने जितना आपसे छीना है, मैं उससे ज्यादा आपको वापस लौटाऊंगा। हम अमेठी और रायबरेली को एक बार फिर से रोज़गार का केंद्र बनाएंगे।’
राहुल कहते हैं, ‘बहुत काम किया हमने यहां पर। नेशनल हाईवे का जाल मैंने फैलाया। अमेठी को बाक़ी देश से जोड़ा।’ अपनी उपलब्धियों को गिनवाते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘एक बात तो तय है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। गारंटी करके कह रहा हूं कि फूड पार्क यहां लगेगा। मैं लगाऊंगा।’
इस सभा में सोनिया गांधी ने कहा, ‘मैं आज आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना, वैसे ही राहुल को अपना मानकर रखना है। राहुल आपको निराश नहीं करेंगे। मुझे खुशी है कि आज काफी समय के बाद आपके बीच आने का मौका मिला है। मैं हृदय से आपकी आभारी हूं। 20 साल से एक सांसद के रूप में आपने मुझे सेवा का मौका दिया है। ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।’
राहुल गांधी ने इस मौके का वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह पल मेरे लिए बहुत ही भावुक कर देने वाला था! मां ने रायबरेली की 100 वर्षों की सेवा की परंपरा का ध्वज आज मुझे भरोसे के साथ सौंप दिया। मैं गर्व के साथ यह ज़िम्मेदारी स्वीकार करता हूं और वादा करता हूं कि मां के कहे एक-एक शब्द का मान रखूंगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…