जगदीश शुक्ला
डेस्क: यूपी एटीएस ने लखनऊ से राम सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। राम सिंह GOA Shipyard Naval Base में पार्ट टाइम कर्मी के तौर पर इंडियन नेवी के Warships में Insulation लगाने का काम करता था। एटीएस ने राम सिंह को पकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गोरखपुर के पिपराइच के रमवापुर का रहने वाला मर्चेंट नेवी कर्मी राम सिंह गोवा के जिस Naval Shipyard पर काम करता था वहां भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस विक्रांत जैसे कई महत्वपूर्ण Warships आते थे। जांच के दौरान सामने आया कि हनी ट्रैप में फंसा कर पहले राम सिंह से पाकिस्तान की महिला आईएसाई एजेंट ने कीर्ति कुमारी बनकर दोस्ती की। फिर पैसों का लालच देकर राम सिंह से जासूसी करवाने लगी।
आरोप है कि राम सिंह ने लड़की के जाल में फंसकर नेवी की कई गोपनीय सूचना पाकिस्तानी एजेंट को भेज दीं। राम सिंह ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के कई Warships की फोटो और नेव बेस की वीडियो पाकिस्तानी एजेंट को भेजी हैं। पाकिस्तानी महिला जासूस ने राम सिंह के बैंक खाते में कई बार में बड़ी धनराशि जमा कराई। ये भी खुलासा हुआ है कि राम सिंह कई दूसरे जासूसों को भी पैसा भेजता था।
भारतीय नौसेना के मूवमेंट की फोटो वीडियो बनाकर राम सिंह ने आईएसआई एजेंट को भेजी थीं। राम सिंह के मोबाइल फोन और बैंक खाता से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले कई अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि यूपी एटीएस जल्द कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…