तारिक़ खान
डेस्क: आरडेजी नेता मनोज झा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के पास संविधान को ख़त्म करने के कई तरीके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से मनोज झा ने कहा, ‘मंडल कमीशन में गै़र हिंदू समुदाय के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है। इसे न पीएम ने पढ़ा है, न ही अमित शाह ने। वो इसे बिना पढ़े हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘अमित शाह जी आपके तेवर से पता चलता है कि उनके हाथ में देश या संविधान सुरक्षित नहीं है।” बताते चले कि समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने दावा किया है कि बीजेपी को संविधान बदलने के लिए 400 सीट नहीं चाहिए। अमित शाह का कहना है कि बीजेपी के पास 10 साल से संविधान बदलने का बहुमत है, उन्हें देश की राजनीति में स्थिरता लाने के लिए 400 सीटें चाहिए। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और विपक्षी दल ये आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी का इरादा संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…