प्रमोद कुमार
डेस्क: राजस्थान के करौली जिले में जिंदा जलाई गई नाबालिग मूक बधिर बच्ची की इलाज के दरमियान मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक मृतका ने अस्पताल में मूक-बधिर एक्सपर्ट की मौजूदगी में अपना बयान दिया था। बयान में नाबालिग ने आरोप लगाया था कि उसे पेट्रोल डालकर जलाया गया है। पुलिस के मुताबिक फोन में एक दर्जन से ज्यादा तस्वीरें दिखाने के बाद नाबालिग ने ऐसा करने वाले को पहचाना था, जो उसके पड़ोस में ही रहता है।
परिजन के आरोपों और मिली जानकारी के अनुसार हिंडौन सिटी के नई मंडी थाना क्षेत्र की एक मूकबधिर आदिवासी नाबालिग बेटी को दरिंदों ने रेप के बाद जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में झुलसी पीड़िता 10 दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही। जिसने सोमवार को जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस की ओर से समुचित कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने रोष जताया है। मंगलवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोडाभीम में उपखंड अधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वो बच्चों के साथ नई मंडी थाना इलाके में किराए के मकान में रह दूध-डेयरी का काम करता है। 11 मई को सुबह करीब 10-11 बजे उसकी 10 वर्षीय मूक बधिर बालिका घर के पास रास्ते में झुलसी अवस्था में मिली। जिसे हिण्डौन के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। जिसकी सोमवार को जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में पिता के ओर से नई मंडी थाने में अज्ञात लोगों द्वारा झुलसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
टोडाभीम एसडीएम सुनीता मीणा एवं पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीना को सौंपे ज्ञापन में परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जयपुर में उपचार के दौरान मूक बधिर बालिका से एक्सपर्ट के माध्यम से पूछताछ की और कई लोगों के फोटो दिखा कर तथ्य संग्रहण करने के भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। ज्ञापन सौंपने के बाद परिजनों ने मंगलवार को बालिका के शव की अंत्येष्टि कर दी।
इधर, पीड़िता को न्याय देने के लिए सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चलाया जा रहा है। एक्स पर पीड़िता के अस्पताल में भर्ती होने के वीडियो खूब वायरल हो रहे है। यूजर्स ने पूछा कि हिंडौन सिटी में मूकबधिर आदिवासी नाबालिग बेटी का दरिंदो ने रेप कर शरीर को जला दिया, जिसकी 11 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना पर सरकार और पुलिस प्रशासन मौन क्यों है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…