सरताज खान
लोनी: छोटा हरिद्वार नाम से मशहूर गाज़ियाबाद के गंगानगर घाट स्थित महिलाओं के चेंजिग रूम में कैमरा होने की जानकारी ने इलाके में हडकंप मचा दिया। इस घटना के सामने आने के बाद गंगनहर घाट स्थित प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस खुलासे के बाद महंत फरार हो गया है और वही महंत मुकेश गोस्वामी के कमरे पर प्रशासन ने बुलडोज़र चला दिया है।
महिलाओं के चेंजिंग रूम में कैमरा मिलने की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जांच के दौरान पुलिस को पांच दिनों का डेटा मिला, जिसमें महिलाओं के कपड़े बदलने के वीडियो थे। पुलिस के मुताबिक यह कैमरा काफी समय से वहां लगा हुआ था। इस घटना के सामने आते ही महंत मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महंत के खिलाफ पहले से ही कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाजियाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग द्वारा महंत द्वारा बनाई गई अवैध दुकानों को भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। इस घटना पर डीसीपी देहात विवेक चंद्र यादव ने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, तुरंत जांच शुरू कर दी गई। महंत अपने मोबाइल पर सीसीटीवी की लाइव फुटेज देखता था। पुलिस को डीवीआर से पांच दिन का डेटा मिला है। फिलहाल महंत फरार हैं और उनकी कुछ अवैध दुकानें ढहा दी गई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…