ईदुल अमीन
डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा है कि विपक्षी दल के नेताओं को लेकर दिए गए बयानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब हो रही है। ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद चंद्र पवार’ के नेता शरद पवार का कहना है कि इससे उन्हें फ़ायदा नहीं होगा। शरद पवार ने लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में बीबीसी मराठी को दिए एक इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर ये संभावना जताई है।
उन्होंने कहा, ‘उद्धव ठाकरे को नकली शिवसेना कहा गया, लेकिन लोगों को इस तरह की बातें पसंद नहीं आईं। इसलिए वे लोगों के मन से उतरते जा रहे हैं। इस स्थिति के कारण 400 पार करना संभव नहीं है। चुनाव के बाद जैसे ही उनके भाषण शुरू हुए, यह देखा गया कि मोदी का रुझान कम हो रहा है।’ एनसीपी और पवार परिवार के बीच विभाजन के बारे में बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि भाजपा यही चाहती थी।
उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो मुझे खुशी होती।’ अगर दोबारा एकजुट होने या राजनीति में आने की ज़रूरत पड़ी तो क्या वे अजित पवार का साथ देंगे। इस सवाल पर शरद पवार ने जवाब दिया, ‘वह समय नहीं आएगा। क्योंकि, मैं अजित के स्वभाव को जानता हूं। वह कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…