प्रमोद कुमार
डेस्क: एक माह पहले हुई साउथ दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में पार्टी के दौरान हत्या मामले में अभियुक्त को पुलिस ने एक महीने बाद अब गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तारी के बाद घटना का कारण जान कर खुद पुलिस भी हैरान हो गई थी। 13 अप्रैल को अभियुक्त वीरेन्द्र ने गुस्से में आकर अपने दोस्त की सिर्फ इसलिए जान ले ली क्योंकि उसने आरोपी की मर्दानगी पर सवाल उठा दिया था। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गुरुग्राम के राजेंद्र नगर इलाके से मुखबिर की सुचना पर गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
मामला तब गर्म हुआ जब मजाक-मजाक में पीड़ित ने वीरेंद्र की मर्दानगी पर सवाल उठा दिया और दूसरों के सामने उसका मज़ाक उड़ाया। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र ने गुस्से में आकर पीड़ित का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। डीसीपी राकेश पावरिया के मुताबिक 13 अप्रैल की सुबह पीड़ित का दोस्त जब नाइट शिफ्ट करके वापस अपने फ्लैट पर पहुंचा तो उसे वहां हर्ष की लाश मिली।
उन्होंने बताया क पुलिस को फौरन इसकी जानकारी दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की FIR मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने देहरादून, दिल्ली, हरिद्वार और गुड़गांव सहित कई जगहों पर छापेमारी की। अब मुखबिर की सुचना पर अभियुक्त वीरेन्द्र गिरफ्तार हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…