शफी उस्मानी
डेस्क: अमरोहा में एक दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युट्यूबर की मौत हो गई। ये चारों यूट्यूब कंटेंट क्रिएटरथे। बताया जाता है कि उनकी कार की एक बलेरो गाड़ी से आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें कार में बैठे चारों दोस्तों की मौत हो गई ।हादसा इतना भयानक था कि उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देर रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनोटा पुल पर हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक लकी चौधरी, सलमान, शाहरुख, शाहनवाज, जैद और दिलशाद रविवार शाम को कार से हसनपुर अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे। होटल में जन्मदिन मनाने के बाद देर रात वो गजरौला के नवादा रोड स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक उनकी कार पुल के नजदीक दूसरी दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। हादसे के फौरन बाद पीछे से आ रही एक और गाड़ी ने टकरा कर रुकी गाड़ियों में टक्कर मार दी जिससे पहले से जख्मी पीड़ितों को और चोटें आईं।
इस हादसे में कार सवार लकी चौधरी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद जैद और दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गये और बोलेरो में सवार चार लोग भी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल ले जाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…