आदिल अहमद
डेस्क: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को नीट-यूजी 2024 परीक्षा विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ है।
उन्होंने कहा कि ‘720 अंक 67 बच्चों के आ गए, टॉप कर गए सब एकसाथ क्या ये संभव है? एक बच्ची को फिज़िक्स में 1 नंबर मिल रहा है और नीट में उसे 720 मिल रहा है गुजरात की बच्ची क्या ये संभव है? जब 14 जून को परिणाम आने थे तो 4 जून को परिणाम क्यों निकाला जिस दिन चुनाव के नतीजे आने थे? ये सारे प्रश्न हैं जो चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि नीट में घोटाला-घपला हुआ है।’
संजय सिंह ने मांग की है कि ये परीक्षा रद्द होनी चाहिए और जो भी गुनहगार हैं उन्हें सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए। संजय सिंह ने ये कहा है कि अभी उन्होंने सड़क पर आवाज़ उठायी है। संसद सत्र शुरू होगा तो संसद में भी आवाज़ उठाएंगे। इससे पहले मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट में नीट-यूजी 2024 को सुनवाई हुई जिसमें सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि अगर इस परीक्षा में कहीं भी गड़बड़ी हुई है तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…