तारिक़ खान
डेस्क: सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत किया है कि जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में विपक्ष के कार्यकर्ताओं को घरो में नज़रबंद कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से जिलाधिकारियो को हटाये जाने की मांग की है।
अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि ‘अपने मतो की रक्षा करने का अधिकार सबको है और तब तो और भी ज्यादा है जब कोर्ट द्वारा लगाये गए कैमरों के सामने भी धांधली करने का दुस्साहस करने वाली सरकार सत्ता में हो। ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाए व प्रशासनिक रूप से निरुद्ध किये गये लोगो को तुरंत मुक्त किया जाए।’
उन्होंने लिखा कि ‘जब समस्त राजीतिक दल शातिपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे है, ऐसे में शासन-प्रशासन भी ऐसा कोई अनैतिक कार्य न करे, जिससे जन-आक्रोश पनपे। आशा है कि ऐसे पक्षपाती डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरन्त हटाया जायेगा और मतगणना को शांति के वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…