मो0 कुमेल
डेस्क: कथित शराब घोटाले में अंतरिम ज़मानत पर रिहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो दो जून को तिहाड़ जेल चले जाएंगे। उनकी अंतरिम ज़मानत एक जून को ख़त्म हो रही है। शुक्रवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए मुझे 21 दिन का समय दिया था और कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं और परसों मुझे सरेंडर करना है और मैं तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। मैं दोपहर तीन बजे निकलूंगा।’
उन्होंने कहा कि ‘मैं 20 साल से गंभीर शुगर का मरीज हूं, 10 साल से रोज इंसुलिन लगते हैं। कई दिनों तक इंसुलिन न मिलने के कारण शुगर 300 से अधिक पहुंच गया। मेरा वज़न 6 किलो कम हो गया। अभी मैं बाहर हूं, फिर भी वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कर रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है कई टेस्ट कराने होंगे।’
केजरीवाल ज़मानत पर 10 मई को बाहर आए थे। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि लोकसभा चुनाव पांच साल में होने वाली एक अहम लोकतांत्रिक घटना है। अरविंद केजरीवाल का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वो ‘समाज के लिए ख़तरा” नहीं हैं। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ ज़मानत का आदेश सुनाया था। आदेश में कहा गया कि केजरीवाल, मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जाएंगे। वो किसी भी फ़ाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, जब तक कि किसी आदेश पर दिल्ली के उप राज्यपाल की मंज़ूरी हासिल करने के लिए उनके हस्ताक्षर की ज़रूरत न हो। केजरीवाल अपने ख़िलाफ़ चल रहे मौजूदा केस के बारे में कोई बयान नहीं देंगे और केस से जुड़े गवाहों से बातचीत नहीं करेंगे। हालांकि, केजरीवाल अपनी सियासी गतिविधियां जारी रख सकते हैं। लोकसभा चुनावों के अंतिम सातवें चरण का मतदान कल यानी 1 जून को होने वाला है और कोर्ट के आदेशानुसार अरविंद केजरीवाल को सरेंडर करना होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…