Others States

भेरुलाल को यह बात नागवार गुजरी कि उसका दोस्त अंकित उसकी गर्लफ्रेंड से फोन पर बाते करता है, नाराज़ होकर उसने काट दिया अंकित का प्राइवेट पार्ट

आदिल अहमद

डेस्क: कहा जाता है विवादों के पीछे ज़र-जोरू और ज़मीन मुख्य होते है। इसी तरीके का विवाद ऐसा एक सामने आया जिसमे एक दोस्त ने दुसरे दोस्त की न सिर्फ ज़बरदस्त पिटाई किया, बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट भी काट लिया। घटना उज्जैन जनपद की है। घटना का कारण घायल दोस्त द्वारा आरोपी की गर्ल फ्रेंड से बात करना बताया जा रहा है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन में एक ही कंपनी में काम करने वाले दो दोस्त अंकित चौहान और भेरूलाल बैरागी मस्ती की जिंदगी जी रहे थे। फिर एक दिन भेरूलाल की लाइफ में एक लड़कि ने एंट्री ली और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर भेरूलाल की गर्लफ्रेंड अंकित की भी दोस्त बन गई। बस यहीं से ये मामला शुरू होता है।

भेरूलाल को अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड का आपस में बात करना बर्दाश्त के बाहर हो रहा था। बस इसी बात पर भेरूलाल को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने दोस्त अंकित का सिर फोड़ा और फिर उसका गुप्तांग काट दिया।  भेरूलाल ने देखा कि उसका दोस्त उसकी गर्लफ्रेंड से फोन पर बातें कर रहा है तो उससे रहा नहीं गया। इस बात पर उसका अंकित से झगड़ा करना हो गया। ये तब हुआ जब दोनों दोस्त काम खत्म करके वापस घर जा रहे थे।

इसी दौरान अंकित ने कार रोकी और वो पेशाब करने के लिए गाड़ी से उतर गया। उसके पीछे से भेरूलाल भी कार से उतरा और उसने अंकित को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। और जब इससे भी भेरूलाल का मन नहीं भरा तो उसने चाकू निकाल कर अंकित का प्राइवेट पार्ट काट डाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts