ईदुल अमीन
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बीजेपी नेता पर रेप करने का मामला पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर दर्ज किया है। पीड़ित ने नौकरी का झांसा देकर असलहे के बल पर बलात्कार और जबरन गर्भपात कराने तथा भाजपा नेता के साथियों पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी भाजपा नेता अमरेन्द्र प्रताप सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि पीड़िता के शोर मचाने पर अमरेन्द्र ने लाइसेंसी पिस्टल उसकी सिर पर तान दी, वहीं भाजपा नेता के साथियों ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पीडिता का आरोप है कि रेप के बाद वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी देने पर 3 मई को भाजपा नेता ने मामले को रफा-दफा करने के लिए ‘फोन पे’ पर 50 हजार रुपये भेजे, जो महिला ने वापस कर दिए। 4 मई को अमरेन्द्र ने महिला को गर्भपात की दवाई धोखे से खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि किसी से शिकायत करने पर भाजपा नेता ने महिला और उसकी बेटी की हत्या की धमकी दी।
इस बीच, शुभम सिंह ने भी महिला को धमकी दी कि अगर सुलह समझौता नहीं किया तो वह फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाई है और इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…