Others States

हिमांचल विधानसभा के उपचुनावों में टूटे भाजपा के सपने, कांग्रेस ने बचाया अपनी सरकार, 6 सीट में 4 पर कांग्रेस की जीत और 2 पर सिमटी भाजपा

आदिल अहमद

डेस्क: हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की सरकार गिराने के भाजपा के सपने को जनता ने ज़बरदस्त झटका दिया है। यहाँ कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दो सीटों पर जीत मिली है।

चार सीटों पर जीत मिलने के साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर मंडरा रहा संकट टल गया है। हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस के पास अब 38 विधायक हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें और किसी भी पार्टी के पास बहुमत हासिल करने के लिए 35 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या अब 25 से बढ़कर 27 हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। लेकिन इस साल की शुरुआत में कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता पार्टी के व्हिप का पालन नहीं करने की वजह से चली गई थी। इसलिए इन 6 सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी। बीजेपी ने सभी 6 सीटों पर कांग्रेस के इन बागियों को टिकट दिया था।

ऐसे रहे उपचुनाव के नतीजे

  • गगरेट विधानसभा सीट में कांग्रेस के राकेश कालिया को जीत मिली
  • कुटलैहड़ विधानसभा सीट में कांग्रेस के विवेक शर्मा को जीत मिली।
  • लाहौल स्पीति विधानसभा सीट कांग्रेस के अनुराधा राणा को जीत मिली।
  • सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा जीते।
  • बड़सर विधानसभा सीट में बीजेपी के इंद्र दत्त लखनपाल को जीत मिली।
  • धर्मशाला विधानसभा सीट से बीजेपी के सुधीर शर्मा को जीत मिली।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts