National

बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ‘हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि संविधान बचाने के लिए लड़ रहे है’

आदिल अहमद

डेस्क: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए नहीं बल्कि संविधान बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘ये बात याद रखिए कि कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से अपंग करने का प्रयास किया गया। खाताबंदी हुआ था। आप जानते हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कैम हुआ था। इन्होंने 8 हजार 200 करोड़ रुपये चंदा इक्ट्ठा किया। चंदा दो धंधा लो। हफ्ता वसूली के आधार पर। मैं इसमें आज नहीं जाना चाहता हूं। हमने चुनाव प्रचार के दौरान यह बात की।’

जयराम रमेश ने कहा, ‘जो जीत हुई है, वो इसकी (संविधान) जीत हुई है। जो राहुल जी ने बार-बार चुनाव प्रचारों में जनता को दिखाया। हम किस के लिए लड़ रहे हैं। हम सत्ता के लिए नहीं लड़ रहे हैं। कौन बनेगा प्रधानमंत्री, इसके लिए नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन भारत का संविधान, बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को सुरक्षित रखने के लिए लड़ रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘आज वो ही एक तिहाई प्रधानमंत्री डॉ। आंबेडकर की मूर्ति, महात्मा गांधी की मूर्ति, छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति संसद में जिस पवित्र स्थान पर है। जहां हम पिछले दस साल से जाया करते थे। जहां मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। वहां से मूर्तियां हटाई गई और कहीं कोने में लगाई जा रही है। ये उनकी मानसिकता है।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts