National

एक घंटे की मतगणना में एग्जिट पोल दिख रखा औंधे मुह गिरता, भाजपा के एनडीए को 215 सीट पर बढ़त तो कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को 239 सीट पर बढ़त

तारिक़ आज़मी

डेस्क: मीडिया रिपोर्ट्स में आये अनाप शनाप एग्जिट पोल आज पहले घंटे के मतगणना में औंधे मुह गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले घंटे तक हुई मतगणना में विपक्षी गठबंधन इंडिया को बढ़त हासिल हुई है। जबकि भाजपा के एनडीए को झटका लगता दिखाई दे रहा है।

आ शुरूआती रुझानो में भाजपा नीत NDA गठबन्धन को 219 सीट पर बढ़त हासिल हुई है। वही विपक्षी गठबंधन इंडिया को 239 सीट पर बढ़त हासिल हुई है। अन्य को 12 पर बढ़त हासिल है। बड़ी खबर उत्त्तर प्रदेश से है, जहा मैनपुरी, कन्नौज, गाजीपुर और सुल्तानपुर तथा रोबर्ट्सगंज में इंडिया गठबंधन को बढ़त हासिल है। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल पीछे चल रहे है।

उत्तर प्रदेश की अब तक आये 60 सीटो के रुझान में NDA को 25 सीट पर बढ़त हासिल है। वही इंडिया गठबंधन को 35 सीट पर बढ़त हासिल है। राजस्थान के कोटा से भाजपा के ओम बिडला पीछे चल रहे है। जुड़े रहे हमारे साथ

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts