मो0 कुमेल
डेस्क: साधु-संतों के विरोध के बाद शुक्रवार को प्रदीप मिश्रा बरसाना के राधा रानी मंदिर पहुंचे थे। राधा रानी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद बरसाना पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने दंडवत तरीके से माफी मांगी। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
शुक्रवार को राधा रानी के दरबार में भारी भीड भाड़ के बीच पहुंचकर प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के दर्शन किए और माफी माँगी। ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज जी ने भी प्रदीप मिश्रा को अज्ञानी बताते हुए उन्हें राधा रानी के बारे में ज्ञान प्राप्त करने की बात कही थी। मामला तूल पकड़ता देख कथावाचक प्रदीप मिश्रा बैक फुट पर आ गए और उन्होंने राधा रानी के दरबार में पहुंचकर क्षमा याचना कर ली है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार भारी भीड़ के बीच पहुंचकर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने क्षमा याचना मांगी। प्रदीप मिश्रा की राधा रानी के दरबार में पहुंचने के बाद अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया माना जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…