आदिल अहमद
डेस्क: जिस शादीशुदा कविता के इश्क में मुब्तेला हुवे बलवीर ने उसके लिए अपनी पैतृक संपत्ति बेच डाला था। उसी कविता ने अपने नए आशिक के साथ मिल कर उस बलवीर की बेस बैट और लाठियों से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दिया। यही नही पिटाई के दरमियाना बलवीर के सर पर आरोपियों ने बियर की बोतल भी तोड़ डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कविता की शादी गाजियाबाद में हुई थी फिर आते-जाते उसकी मुलाकात ससुराल के पास रहने वाले बलवीर से हुई। फिर कविता साल 2009 से 2017 तक ससुराल छोड़कर बलवीर के साथ लिव-इन में रहने लगी। फिर 2017 में महिला ने बलवीर से ब्रेकअप कर लिया और नए लड़के के साथ रिलेशनशिप में आ गई। इस बात से नाराज बलवीर ने कविता के नए बॉयफ्रेंड सुरेंद्र चाहर के कपड़ों के शोरूम में आग लगा दी। पूरा शोरूम खाक हो गया जिसके बाद अब सुरेंद्र भी बलवीर से अपने नुकसान का बदला लेना चाहता था। इस मामले में सुरेंद्र ने बलवीर के खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी।
ये सब होने के साथ-साथ ही एक्स बॉयफ्रेंड बलवीर लगातार महिला से मिलने की कोशिश कर रहा था। अब हर रोज के लड़ाई-झगड़ों से तंग हुई महिला ने बलवीर से पीछा छुड़ाने की तरकीब सोची। उसने अपने मौजूदा बॉयफ्रेंड सुरेंद्र चाहर और सहयोगी अतुल रोहित और सोनू के साथ मिलकर साजिश रची। साजिश के तहत कविता ने बलवीर को मिलने के बहाने रोहता नगर के पास बलवीर को बुलाया और बेसबॉल बैट से जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं बीयर की बोतल से बलवीर का सिर फोड़ दिया। ज्यादा खून बहने की वजह से बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वो लोग बलवीर के शव को वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए।
पुलिस ने बलवीर के घरवालों को शव ले जाने के लिए बुलाया, लेकिन परिवार वालों ने मना कर दिया। इसके पीछे की वजह ये थी कि बलवीर ने अपनी प्रेमिका के लिए जमीन बेच दी थी। इसके बाद से परिवार ने बलवीर के साथ रिश्ते तोड़ दिए। फिलहाल इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से बेसबॉल बैट और एक डंडा भी बरामद कर लिया गया है जिससे बलवीर की हत्या की गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…