तारिक़ खान
डेस्क: कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गिरती अंतरराष्ट्रीय छवि को बचाने के लिए जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली जा रहे हैं। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘जी7 शिखर सम्मेलन अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूके और जपान के राष्ट्र प्रमुखों के बीच 1970 से हो रहा है। साल 1997 से 2014 के बीच रूस भी इसका एक सदस्य था।’
जयराम रमेश ने लिखा, ‘अपने प्रधानमंत्री से इस इतिहास को जानने या इसे स्वीकार की अपेक्षा करना काफ़ी ज़्यादा होगा। वे आज अपनी गिरती अतरराष्ट्रीय छवि को बचाने के लिए इटली जा रहे हैं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इटली में हो रहे जी-7 सम्मेलन में शिरकत करेंगे। भारत जी7 का सदस्य नहीं है लेकिन वो पांचवीं बार आमंत्रित सदस्य के तौर पर इसमें हिस्सा ले रहा है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का यह पहला विदेश दौरा है। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि जी7 सम्मेलन में भारत ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर ज़ोर देगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…