शफी उस्मानी
डेस्क: जेडीयू के नेता केसी त्यागी का कहना है कि अग्निवीर योजना पर पुनर्विचार होना चाहिए। केसी त्यागी ने यह भी कहा है कि देश में जातिगत जनगणना करवाने के साथ बिहार को विशेष दर्जा भी दिया जाना चाहिए। सरकार बनने से पहले ही जेडीयु के इस बयान को लोग सरकार के लिए शर्तो की तरह मान रहे है।
केसी त्यागी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘अग्निवीर योजना को लेकर मतदाताओं के एक हिस्से में नाराजगी रही है। हमारी पार्टी चाहती है कि इस योजना की कमियों और खामियों पर विस्तार से बात होनी चाहिए, क्योंकि जनता ने इस पर सवाल उठाए हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘जातिगत जनगणना पर किसी पार्टी का विरोध नहीं है। पीएम मोदी ने भी इस पर मना नहीं किया है। जातिगत जनगणना समय की मांग है। हमने बिना शर्त के सर्मथन दिया है। लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्ज मिलना चाहिए। बंटवारे के बाद बिहार की जो दशा हुई है उसे दूर करने के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…