आफताब फारुकी
डेस्क: सदन से सेंगोल हटाने की मांग सपा सांसद आरके चौधरी ने किया है। सांसद आरके चौधरी का मत है कि सेंगोल राजतन्त्र का प्रतीक है और देश में लोकतंत्र है। वही भाजपा सेंगोल की स्थापना और नेहरू कनेक्शन की बात करती है। इस सम्बन्ध में अमित शाह ने कहा था कि नेहरू ने इसे अंग्रेजो से भारत को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया था।
क्या है मुद्दा और किसने क्या कहा
समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने संसद में सेंगोल की जगह संविधान रखने की मांग की है। आरके चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘हम अंबेडकरवादी हैं। बाबा साहेब ने संविधान लिखा है। जब से देश में संविधान लागू हुआ है। तब से देश में लोकतंत्र है लेकिन बीजेपी सरकार, ख़ासकर पिछली सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में उस संसद भवन में स्पीकर के बैठने की जगह के बगल में सेंगोल स्थापित कर दिया है। सेंगोल तमिल शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ है राजदंड। यानी राजा की छड़ी। कभी राजा अपने दरबार में बैठता था तो फैसला करके डंडा पीटता था। अब इस देश में राजाओं के सरेंडर करने के बाद देश आज़ाद हुआ है। अब देश संविधान से चलेगा। न कि राजा के डंडे से चलेगा।’
इस सम्बन्ध में बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, ‘ये जो ताकत मिले, जीत मिले, बहुत अच्छी बात है। लेकिन इन लोगों की बुद्धि ऐसी हो गई है कि ये प्रभुराम को ही रिप्लेस कर रहे थे। उस दिन तो इन्होंने अपने सांसद की ही तुलना प्रभुराम से कर दी थी तो पूरी मति भ्रष्ट हो रही है। बोलते हैं न कि शुरू नहीं हुए और ख़त्म होने की तैयारी हो गई।’
वही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर कहा, ‘भारत के इतिहास और संस्कृति का समाजवादी पार्टी सम्मान नहीं करती है। सपा के शीर्ष नेताओं का सेंगोल को लेकर दिया बयान निंदनीय है। ये तमिल संस्कृति के लिए इंडिया गठबंधन की नफरत को भी दिखाता है। सेंगोल भारत का गर्व है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…