तारिक़ आज़मी/ शफी उस्मानी
डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 में सभी एग्जिट पोल औंधे मुह गिरते हुवे दिखाई दे रहे है। अब तक NDA 265 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है। एक सीट मेघालय में जीत के साथ इंडिया गठबंधन 263 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है। इस दरमियान सबसे बड़ा झटका भाजपा को उत्तर प्रदेश में लगा है जहा NDA को केवल 36 सीट पर बढ़त है। जबकि इंडिया गठबंधन 43 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है। अन्य के खाते में एक सीट जाती दिखाई दे रही है।
उत्तर प्रदेश में हॉट सीट पर भाजपा की हालत बहुत ही बुरी दिखाई दे रही है। वाराणसी में अजय राय ने टक्कर बरक़रार रखा है। दस लाख से जीत के दावो वाली भाजपा महज़ 70 हज़ार से अभी आगे चल रही है। वही आजमगढ़ में धर्मेन्द्र यादव ने भाजपा के निरहुआ को 44 हज़ार मतों से पीछे ढकेल कर जीत के मुहाने पर खुद को खड़ा किया है। बलिया में सनातन पाण्डेय 11 हज़ार वोट से आगे है। वही बाराबंकी में तनुज पुनिया 85 हज़ार मतो से आगे है।
दूसरी सीट बस्ती में सपा के राम प्रसाद चौधरी 23 हज़ार से, कांग्रेस के दानिश अली अमरोहा में 15 हज़ार मतों से आगे है। मैनपुरी में डिम्पल यादव और कन्नौज से अखिलेश यादव आगे है। डिम्पल जहा 70 हज़ार से अधिक मतो से आगे है वही अखिलेश यादव भी लगभग 60 हज़ार से अधिक से बढ़त बनाये हुवे है समाजवादी पार्टी। चंदौली विरेन्द्र सिंह समाजवादी पार्टी के कांटे की टक्कर देते हुवे 1 हजार मतो से आगे है।
एटा से देवेश सत्य सपा के 20 हज़ार मतों से, इटावा से जितेन्द्र कुमार सपा 28 अलीगढ से विजेंद्र सिह 14 हज़ार, मुज़फ्फरनगर से हरेन्द्र मलिक सपा 28 हज़ार मतों से, फैजाबाद अवधेश प्रसाद सपा के अपने निकटतम लल्लू सिंह से 3300 वोट से आगे चल रहे है। फतेहपुर में कांटे की टक्कर नरेश उत्तम पटेल दे रहे है और महज़ 2800 मतो से पीछे है। मोहनलाल गंज से भाजपा के कौशल किशोर समाजवादी पार्टी के आरके चौधरी 57 हज़ार वोट से आगे है। वही मच्छली शहर से प्रिय पटेल 23 हज़ार वोट से आगे है।
गाजीपुर में एकतरफा चुनाव हो रहा है और सपा के अफजाल अंसारी 32 हज़ार वोट से आगे चल रहे है। घोसी से राजीव राय 19 हज़ार, कैराना से से इकरा हसन 42 वोट से आगे है। वही संत कबीर नगर में भाजपा को ज़बरदस्त झटका देते हुवे सपा के लक्षमीकांत 64 हज़ार वोट से आगे है। मिर्ज़ापुर से सपा के रमेश चन्द्र ने अनुप्रिया पटेल को 866 मतो से पीछे छोड़ दिया है। नगीना से चन्द्रशेखर आज़ाद 65 हज़ार वोट से आगे चल रहे है।
प्रतापगढ़ में सपा के शिवपाल सिंह 16 हज़ार वोट से आगे है। जौनपुर से सपा के बाबु सिंह कुशवाहा 800 वोट से आगे चल रहे है। खीरी में भाजपा को झटका लग सकता है। यहाँ अजय मिश्रा टेनी को सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है और टेनी फिलहाल लगभग 1 हज़ार वोट से पीछे है। सुल्तानपुर से मेनका गाँधी को भी झटका लगा है और वह 13 हजार वोटो से राम भुवाल निषाद (सपा) से पीछे चल रही है। राबर्ट्सगंज से अनुप्रिया पटेल की करीबी रिंकी सिंह 25 हज़ार वोट से पीछे है। रामपुर से सपा के मुहिबुल्लाह 98 हज़ार मतो से आगे है। जबकि राहुल गांधी 1 लाख 70 हज़ार मतो से आगे चले रहे है।
जबकि हाथो में राम की तस्वीर लेकर वोट मांगने वाले टीवी सीरियल रामायण के राम अरुण गोयल 6600 वोट से पीछे चल रहे है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा नुकसान हुआ है और भाजपा का गठबंधन NDA 35 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है, जबकि 44 इंडिया गठबन्धन 44 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…