आफताब फारुकी
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विकास यात्रा के शुभ संकेत है।
इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, “नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास काफ़ी गौरवशाली है। प्राचीन काल में नालंदा विश्वविद्यालय की पहचान ज्ञान के केंद्र के रूप में थी। यहां दस हज़ार छात्र पढ़ते थे। और यहां दो हज़ार के करीब शिक्षक हुआ करते थे।’ नए कैंपस में दो एकेडमिक ब्लॉक हैं। यहां 40 कक्षाएं हैं, जिसमें 900 छात्र एक साथ बैठ सकते हैं।
नए कैंपस में 300 सीटों वाले दो सभागार भी बनाए गए हैं। यहां 550 छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा है। ये कैम्पस ‘नेट ज़ीरो’ ग्रीन कैम्पस है। यह कैंपस सोलर प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रिसाइक्लिंग प्लांट जैसे कई पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…