तारिक़ खान
डेस्क: एक जून की शाम टीवी चैनलों के ज्यादातर एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी के जीतने का अनुमान जताया गया है। और तभी से विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता एग्ज़िट पोल्स पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। एग्ज़िट पोल में गड़बड़ियों की ओर इशारा करते हुए मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, एग्जिट पोल कैसा है इसी से अंदाज़ लगा लीजिये कि जहा 4 लोक सभा सीट है, वहा भाजपा को 6 सीट एग्जिट पोल दे रहा है।
जीतू पटवारी ने कहा कि ‘वहां एग्ज़िट पोल ने छह सीटें दिखा दीं। जहा कुल 4 सीट है। यह देश के भविष्य का यह चुनाव है, जिसमें अरबों ख़रबों खर्च होते हैं, ऐसे में एग्ज़िट पोल में जिस तरह की विसंगतियां सामने आई हैं, उस पर सवाल खड़े होते हैं।’
उधर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने एग्ज़िट पोल को फर्ज़ी क़रार देते हुए कहा कि, “यह इंडिया गठबंधन के वर्करों को हताश करने की कोशिश है। बीजेपी को वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ लोकसभा सीट के आस पास की एक भी सीट नहीं मिलने जा रही है। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन यूपी में 60 सीटें जीतने जा रहे हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…