तारिक़ खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुई मौलाना फारूक की हत्या के बाद इलाके के लोगों में बेहद गुस्सा है। जमीयत उलेमा हिंद से जुड़े मौलाना फारुख की हत्या को 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी कातिल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यही वजह है कि इलाके के लोगों में आक्रोश है। कई घंटो तक इलाके के लोगों ने मौलाना का शव नहीं उठने दिया। लोगों की मांग थी कि हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जोन के एडीजी भी मौके पर पहुंच गए।
उनके बेटे मौलाना असद के मुताबिक शनिवार की सुबह मौलाना फारूख को गांव के ही चंद्रमणि ने बुलाया था। दोनों के बीच जमीन के रुपये के लेनदेन का मामला था। मौलाना फारुख घर से स्कूटी लेकर निकले थे। चंद्रमणि के घर मौलाना की कुल्हाड़ी, फावड़ा, रंभा से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर वे लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। हत्या की जानकारी होने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की स्थिति की नोक झोंक हो गई।
मौके पर कई महिलाओं के साथ पहुंचे लोगों ने आरोपियों के घराें के बाहर तोड़फोड़ भी की। कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के अलावा एडीजी जोन प्रयागराज मौके पर पहुंचे। मौलाना फारुख के परिजन मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये, दो शस्त्र लाईसेंस के अलावा आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे।
शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को 8 घन्टे की कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर दो बटालियन पीएसी की तैनाती करते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगा दिया गया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से ज्ञापन देकर शास्त्र और कुछ मुआवजे की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…