तारिक़ खान
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार संविधान पर हमला करना चाहती है और ऐसा नहीं होने देंगे। राहुल गाँधी ने एनडीए के पहले 15 दिन में भीषण ट्रेन दुर्घटना, कश्मीर में आतंकवादी हमले, ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा, नीट घोटाला, नीट पीजी का पेपर रद्द, यूजीसी नेट का पेपर लीक घटनाओं का ज़िक्र किया है।
उन्होंने आगे लिखा कि ‘बैकफुट पर नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं। नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे। इंडिया का मज़बूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज़ उठाएगा और प्रधानमंत्री को जवाबदेही से बच कर निकलने नहीं देगा।’
इंडिया गठबंधन के सांसदों ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। इंडिया गठबंधन के सांसद संविधान की कॉपी लेकर संसद पहुंचे। वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और पीएम मोदी संविधान नहीं बदलेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…