तारिक़ खान
डेस्क: शीना बोरा मर्डर केस में एक बार फिर एक नाटकीय मोड़ आ गया है। सीबीआई ने कोर्ट में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। सीबीआई नेअदालत को बताया है कि शीना बोरा के अवशेषों से हड्डियां गायब हो गई हैं। यानि सबसे अहम सबूत अब गायब हो गए हैं।
यह पूरा मामला जेजे अस्पताल के फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. ज़ेबा खान की गवाही के दौरान सामने आया। जेबा खान ने शुरुआत में 2012 में हड्डियों की जांच की थी और ये कहा था कि ये मानव अवशेष थे। अभियोजन पक्ष की कहानी को साबित करने के लिए डॉ. खान की गवाही बेहद अहम थी। अभियोजन पक्ष ने पहले हड्डियों का पता लगाने के लिए समय मांगा था। जिसका बचाव पक्ष के वकीलों ने विरोध नहीं किया। हालाँकि उन हड्डियों को तलाशने में अभियोजन पक्ष नाकामयाब रहा। अब आलम ये है कि अभियोजन पक्ष हड्डियों को सबूत के तौर पर पेश किए बिना ही सिर्फ डॉ. जेबा खान की गवाही के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
सीबीआई का आरोप है कि शीना बोरा की 2012 में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय ने गला दबा कर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को पेन गांव ले जाया गया और जला दिया गया। 2012 में पेन पुलिस ने शीना के बरामद अवशेषों को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया था। मामला 2015 तक अनसुलझा रहा जब राय की गिरफ्तारी से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। कानून के जानकारों के मुताबिक, इस अहम सबूत के गायब होने से केस पर बुरा असर पड़ सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…