जैफ खान ‘समीर’
डेस्क: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीतने जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘ये मोदी जी का पोल है। जनता का जो एग्जिट पोल है उसमें इंडिया गठबंधन जीत रहा है। हमारी किसी भी कीमत पर 295 कम सीटें नहीं होने वाली हैं। हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं और पूरे देश भर में हमें जनता ने आशीर्वाद दिया है।’
उन्होंने कहा, ‘400 सीटों से ज्यादा की बात प्रोपेगेंडा है। मनोवैज्ञानिक रूप से लोगों के ज़हन में डाला जाएगा, ताकि अधिकारियों पर दबाव बने। ऐसा होने नहीं जा रहा है। खासतौर पर 2020 में जो धांधली हुई थी, इस बार बिहार की जनता उस धांधली को बर्दाश्त नहीं करेगी।’
एक जून का आखिरी यानी सातवें चरण के मतदान के बाद सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है। इन एग्जिट पोल्स पर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इन एग्जिट पोल्स को ‘मोदी मीडिया पोल्स’ बता चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…