अनुराधा गिरी
झाँसी: उत्तर प्रदेश के झाँसी में अचानक मातम में तब्दील हो गई। जयमाला के लिए पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को एक मुह पर रुमाल बाँध कर आये युवक ने गोली मार कर हत्या कर दिया। गोली लगने से बुरी तरह से घायल दुल्हन को पुलिस और परिजनों ने अस्पताल पहुचाया जहा इलाज के दरमियान उसकी मौत हो गई। आरोपी की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई है। पुलिस उसकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश डाल रही है।
काजल को अच्छी तरह से तैयार किया जा रहा था तभी अचानक दुकान में मुंह में रुमाल बांधे एक लड़का दाखिल हुआ और जोर से चिल्लाया, काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया, इतना सुनकर काजल ने बाहर निकलने से मना कर दिया। तो उस लड़के ने ही भीतर घुसकर काजल को गोली मार दी। गोली चलते ही चीख पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देखकर पुलिस को फोन किया गया। मौके पर एंबुलेंस भी पहुँची और गोली लगने से घायल दुल्हन को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर तब तक काफी देर हो गई थी। काजल खत्म हो चुकी थी।
काजल की बहन ने बताया कि दीदी तैयार हो रही थी। आरोपी आया और बोलने लगा कि तुम मेरे साथ चलो। दीदी ने मना कर दिया तो उसने कांच तोड़कर सीधे गोली मार दी। गोली मारने वाले लड़के की पहचान दीपक के तौर पर हुई। उसने मुंह पर रूमाल बांध रखा था और उसकी पीठ पर एक बैग था। हत्या की इस वारदात पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला का कहना है कि लड़की दुल्हन बनने आई थी और उसका ब्राइडल मेकअप का टचअप चल रहा था। तभी एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और लड़की को बाहर आने के लिए कहा, जब वो बाहर नहीं निकली ता आरोपी ने पार्लर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आकर गोली मार दी।
गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है, जो उसी के गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज हत्या को लेकर झांसी के एसएसपी राजेश ने बताया कि जिस लड़के ने गोली मारी है उसे पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से फरार है। पुलिस आरोपी के तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…