UP

मंत्री नन्द गोपाल नंदी के निवास से बगल का प्यासा मोहल्ला कर रहा गुहार, ‘स्मार्ट सिटी के इस मोहल्ले में 15 दिनों से पानी नही आ रहा सरकार’

तौसीफ अहमद

प्रयागराज: सरकार ने प्रयागराज को स्मार्ट सिटी तो घोषित कर रखा है, और समस्त सुविधाओ को होने का डी आव नगर निगम प्रयागराज करता है। मगर इसी स्मार्ट सिटी की पोल खोल रहा है मोहल्ला बहादुरगंज। मंत्री नन्द गोपाल नंदी के निवास से बगल के इस मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है और नगर निगम है कि उसके कान पर जू नही रेंग रही है।

इस सम्बन्ध में कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी घोषित कर रखा है। वही पुराना मोहल्ला बहादुरगंज में आज 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। यहां के लोग पानी के लिए बहुत परेशान हो रहे हैं। नगर निगम जल संस्थान, नगर आयुक्त और मेयर सुनने को तैयार नहीं है। घरों की महिलाएं पीने का पानी दूसरे मोहल्ले से लेकर आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने कई बार जल संस्थान में शिकायत की और मेयर को भी लिखित में दिया अभी तक पानी की किल्लातों को दूर नहीं किया गया। वही इलाके के निवासी असद जिया और साइन ने हमसे बात करते हुवे कहा कि पड़ोस के मोहल्ले से पानी भरना मज़बूरी हो गई है। किसी तरह पानी की प्यास दूर होती है। इस शिद्दत की गर्मी में पानी की किल्लत तो फिर कैसे खुद को हम लोग स्मार्ट सिटी का हिस्सा माने।

पानी की लाइन में अपने नंबर की प्रतीक्षा में खडी नस्सो, सकीना, तबस्सुम, चांद, कलीम, अजीज, असलम, फुल, गनी, पीरु, बाबूलाल, अतिमा ने हमसे बातचीत में बताया कि दुसरे मोहल्ले वालो के रहमो करम पर हमको पानी नसीब हो जाता है। पानी के लिए हमको निकल कर इतनी दूर आना पड़ता है। शिकायते किया जाता है मगर कोई सुनवाई नही हो रही है। बगल में मंत्री जी का आवास है, उसके बाद इस मोहल्ले की उपेक्षा हो रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts