शफी उस्मानी
डेस्क: बिहार के बेगूसराय में एक मजदूर पति ने अपनी मेहनत की कमाई से मेट्रिक पास बीवी को पहले इंटर कराया और फिर बिहार पुलिस की भर्ती आने पर फॉर्म भरवाया। फिर जैसे ही बीवी पुलिस कांस्टेबल बनी उसने अपने पति से तलाक मांग लिया। बात सिर्फ इतनी ही नही है, पति का आरोप है कि पुलिस की नौकरी में आने के बाद वो अब उसे ही जान से मारने की धमकी भी दे रही है।
मजदूरी कर परिवार चलाने वाले विजय ने अपनी बीवी रोशनी को पढ़ने की पूरी आजादी दी। रोशनी पढ़ कर कुछ बनना चाहती थी। विजय ने इसके लिए ज्यादा मेहनत करनी शुरु कर दी क्योंकि वो घर का और रोशनी की पढ़ाई का पूरा खर्चा अकेले उठा रहा था। वो रोशनी का ये सपना किसी भी कीमत पर पूरा करता चाहता था। और उसने ऐसा किया भी। लेकिन जब अक्टूबर 2022 में रोशनी को बिहार पुलिस में बतौर सिपाही नौकरी मिली तभी से उसका व्यवहार बदलने लगा था। ट्रेनिंग शुरु होते ही वो अपने पति से दूरी बनाने लगी।
पहले रोशनी अपने पति से बात किए बिना रह नहीं सकती थी, लेकिन जबसे उसे सरकारी नौकरी मिली तबसे उसके तेवर बदल गए थे। अब वो अपने पति से ठीक से बात नहीं करती थी। जब वो ट्रेनिंग पर थी तो कभी-कभी ही अपने पति का फोन उठाती, इसके बाद तो उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया। फिर जब विजय को ये सब समझ आने लगा तो उसने रोशनी से पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रही है। इस पर रोशनी ने बताया कि वो अब तलाक लेकर इस रिश्ते से आजाद होना चाहती है। ये सुनकर विजय के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके लिए उसने बरसों मेहनत मजदूरी की आज वही बीवी पुलिस कांस्टेबल बनने के बाद उससे पीछा छुड़ाना चाहती है।
इसके बाद रोशनी खुलकर अपने पति से तलाक की मांग करने लगी। वो फोन पर और घर जाकर विजय पर तलाक का दबाव बनाती रहती। इतना ही नहीं उसने विजय को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। उसने कहा कि या तो वो तलाक दे नहीं तो वो उसकी हत्या करवा देगी। रोशनी अपने पिता और भाई के साथ विजय के घर भी गई जहां उसने तलाक के पेपर साइन करने के लिए विजय पर दबाव डाला। पर विजय ने कागज साइन नहीं किए। विजय तब भी अपनी बीवी को मनाने की कोशिश करता रहा। वो अब भी अपनी बीवी के साथ रह कर इस रिश्ते को बचाना चाहता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…