तारिक़ खान
डेस्क: पंजाब की मोहाली पुलिस ने चोरी और डकैती के मामले में अग्निवीर के एक जवान सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ़्तारी बुद्धवार को हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अग्निवीर इश्मीत सिंह उर्फ ईशु, उसके भाई प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ और बलकरण सिंह के रूप में हुई है। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप गर्ग ने कहा कि तीसरा आरोपी बलकरण सिंह इश्मीत का दोस्त है।
नवंबर 2022 में इश्मीत सिंह अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना भर्ती हुआ था। इश्मीत को पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया था। दो महीने पहले वह छुट्टी पर घर आया और फिर कभी ड्यूटी पर नहीं लौटा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अग्निवीर इश्मीत के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल में तैनात था और इस साल मई में एक महीने की छुट्टी पर पंजाब आया था। लेकिन कम वेतन मिलने के कारण वह छुट्टी के बाद काम पर नहीं लौटा।’
एसएसपी ने कहा, ‘वह अपने परिवार से दूर रहकर 20,000 रुपये का मामूली वेतन कमाता था और अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित था। यही वजह थी कि वह सेना में वापस नहीं जाना चाहता था। ऐसा लगता है कि उसने अपराध करने का मन बना लिया था, क्योंकि छुट्टी पर आने के बाद वह हथियार खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर गया था, जिसका इस्तेमाल उसने अंततः कार चोरी में किया।’
दरअसल, 20 जुलाई की रात गिरोह ने एक और घटना को अंजाम दिया। उन्होंने चप्परचिरी के पास एक टैक्सी रोकी, ड्राइवर की आंखों में मिर्च स्प्रे छिड़का और वाहन चुरा लिया। चालक के विरोध करने पर उन्होंने देसी पिस्तौल से गोली भी चलाई। इस मामले में बलोंगी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 (जान से मारने, चोट पहुंचाने या अवरोध पैदा करने के प्रयास के बाद चोरी करना), 308 (जबरन वसूली), 125 (मानव जीवन को खतरे में डालना) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…