आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले में ईडी की ओर से केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर यह फ़ैसला आया है, लेकिन सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में वो अभी भी जेल में ही रहेंगे। इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में 17 जुलाई को होनी है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने को जहां आम आदमी पार्टी ने ‘सत्य की जीत’ बताया है वहीं बीजेपी ने कहा है कि ‘ज़मानत का मतलब अपराधमुक्त होना नहीं होता।’
आतिशी ने बीजेपी की तरफ इसारा करते हुए कहा, ‘इस देश के एक के बाद एक हर न्यायलय ने आपके षडयंत्र को बेनकाब किया है और कहा है कि अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ सबूत नहीं है। और एक के बाद एक उन्हें ज़मानत मिल रही है।’ उन्होंने बीजेपी के लिए कहा कि ‘अपना अहंकार ख़त्म करिए और बाकी पार्टियों और लोकतंत्र के ख़िलाफ़ साज़िश रचना बंद करिए। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता है।’
वहीं आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘पीएमएलए कोर्ट ने निर्दोष पाया और आज सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी। यह बड़ी बात है कि पीएमएलए जैसे संगीन कानून में अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ कुछ भी नहीं मिला।’
बीजेपी ने क्या कहा?
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘जांच एजेंसी और न्यायपालिका के बीच का ये मामला है। और अंतरिम ज़मानत मिलने का यह मतलब नहीं होता कि आप अपराधमुक्त हो गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति में घोटाला किया है, उसी तरह एक स्कैम बिजली का जिसमें जनता को लूटने की साज़िश की जा रही है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…