मो0 कुमेल
डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बारिश की वजह से उमस से राहत तो मिली लेकिन विधानसभा में पानी भर गया। इसकी वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधानसभा से दूसरे गेट से जाना पड़ा। बारिश की वजह से नगर निगम के दफ़्तर में भी पानी भर गया वहां स्कूल से लौटने वाले बच्चों को और ऑफिस से घर लौटने वालों को भी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।
बारिश की वजह से अपने बच्चे को स्कूल से लेने आईं अभिभावको को भी मुश्किल का सामना करना पडा। बारिश और जलजमाव की वजह से राजनीति भी शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने एक्स पर लिखा है, ‘बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाक़ी प्रदेश भगवान भरोसे है।’ मौसम विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि लखनऊ में तक़रीबन 52 एमएम बारिश हुई है, वहीं प्रदेश के कई ज़िलों में भी छिटपुट बारिश की ख़बर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…