National

विधानसभा उपचुनावो में भाजपा को ज़बरदस्त झटका, 13 में मिली महज़ 2 सीट, इंडिया गठबंधन के खाते में आई 10 और एक पर निर्दल प्रत्याशी की जीत

आदिल अहमद

डेस्क: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इंडिया गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि, बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के खाते में केवल दो सीटें आई हैं। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

इंडिया गठबंधन में जहां कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत का परचम फहराया है, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने चार, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। इन उपचुनावों में हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस की उम्मीदवार कमलेश ठाकुर की जीत हुई है। कमलेश ने बीजेपी के होशियार सिंह को 32 हज़ार से ज़्यादा वोट से हरा दिया है।

लेकिन सुक्खू को उनके गृह ज़िले हमीरपुर में बीजेपी ने झटका दिया है। इस सीट पर बीजेपी के आशीष कुमार शर्मा क़रीब 1500 वोट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, हिमाचल की नालागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा जीत गए हैं।साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में हिमाचल की इन तीनों सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी। उनके इस्तीफ़े के बाद ये सीटें खाली हुई थीं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts