तारिक़ खान
डेस्क: कांवड़ यात्रा को लेकर निकाले गए मुज़फ्फ़रनगर पुलिस के नोटिस पर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने प्रतिक्रिया दी है। नक़वी ने पुलिस के आदेश को छुआछूत से जोड़ा है। मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस के ‘आदेश’ के मुताबिक़, कांवड़ रूट पर पड़ने वाले ढाबे, होटलों और खाने पीने के ठेले वालों को मालिक और काम करने वाले लोगों का नाम लिखना होगा।
इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने अपनी सफाई भी दी है। अब मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने कहा है, ‘श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबे और खानपान की चीजें बेचने वाले दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वेच्छा से अपने मालिक और काम करने वालों का नाम दुकान पर लिखें।’ पुलिस का कहना है, ‘इस आदेश का मक़सद किसी तरह का धार्मिक विभेद नहीं है बल्कि यह मुज़फ़्फ़रनगर से गुज़रने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, आरोप प्रत्यारोप और कानून व्यवस्था की स्थिति को बचाना है। इससे पहले भी ऐसी व्यवस्था की जा चुकी है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…