मो0 कुमेल
डेस्क: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना सातवा बजट पेश किया। ससाद में पेश हुवे इस आम बजट में किसी को चेहरे पर ख़ुशी तो किसी को उदासी दिया है। जहा भाजपा और उसके सहयोगी दल इस बजट को विकास का बजट बताया है, वही दूसरी तरफ विपक्ष इस बजट को जनविरोधी करार दे रहे है।
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया, ‘कुर्सी बचाओ’ बजट,- सहयोगियों को खुश करना: अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे।- मित्रों को खुश करना: मित्रों को फायदा लेकिन आम भारतीयों को कोई राहत नहीं।- कॉपी और पेस्ट: कांग्रेस का घोषणापत्र और पिछले बजट का।’
वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी किए गए कांग्रेस का ही घोषणापत्र पढ़ा है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने लिखा, ‘मुझे ये जानकर खुशी हुई कि माननीय वित्त मंत्री ने चुनाव नतीजे के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ा। मुझे खुशी है कि उन्होंने (वित्त मंत्री ने) रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ELI- इम्प्लॉयमेंट-लिंक्ड इन्सेन्टिव) को अपनाया है।
उन्होंने आगे लिखा है कि ‘जो कांग्रेस के घोषणापत्र के पेज नंबर 30 पर है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र के पेज 11 पर लिखे हर अप्रेन्टिस (इंटर्न) के लिए भत्ते के साथ अप्रेन्टिसशिप स्कीम भी शुरू की है। काश, वित्त मंत्री कांग्रेस के घोषणापत्र से कुछ और आइडिया कॉपी करतीं। मैं जल्द ही छूटे हुए बिंदुओं की लिस्ट बनाऊंगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…