संजय ठाकुर
डेस्क: गैंगरेप शब्द जब भी सुनाई पड़ता है तो अक्सर यही महसूस होता है कि ये आफत किसी लड़की या महिला पर आकर गिरी होगी। मगर ये पूरा सच नहीं है। लड़के भी इस खौफनाक दौर से गुजरते हैं। एक वाकया पंजाब के जालंधर से सामने आया जहां चार लड़कियों ने एक आदमी को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप किया। सुनकर चौंकना लाजमी है मगर ये खरा सच है।
पुलिस को दिए बयान में उस आदमी ने बताया कि सभी लड़कियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच की ही रही होगी। पुलिस में लिखवाई शिकायत में उस आदमी ने बताया कि जब उसे कार में लड़कियों ने घसीट लिया तो अपने बचाव में उसने लड़कियों से कहा कि वो शादी शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। तब लड़कियों ने खिलखिलाते हुए कहा ये तो और भी अच्छा है, तुम तो एक्सपीरियंस्ड हो। और फिर उन लड़कियों ने हमें जबरन शराब पिलाई।
उस आदमी ने बताया कि लड़कियों ने उसे कार में ही करीब करीब बेलिबास कर दिया था। कार में ही बारी बारी से लड़कियां उसके साथ ज्यादती करने लगी थीं। दो लड़कियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को पकड़ रखा था। इसके बाद वो लड़कियां एक किसी बड़े से घर में ले गईं थीं। वहां उन लड़कियों ने रिमोट कंट्रोल से ही घर का गेट खोला था और कार को भीतर ले जाकर पोर्टिको में खड़ा किया। फिर लड़कियों ने उसे उठा लिया था और घर के भीतर एक कमरे में ले गईं। उस आदमी ने ये भी बताया कि लड़कियों ने उसे पूरी तरह से बेलिबास करके उसे पहले नहलाया और फिर वहां लड़कियां बारी बारी से उसके पास आती थीं और जबरदस्ती करने लगती।
अपनी शिकायत में उस आदमी ने लिखवाया कि लड़कियां पूरी तरह से नशे में धुत थीं। और उसे बार बार धमका रही थीं कि अगर उसने आनाकानी की तो उसे मार डालेंगी और लाश जंगल में ले जाकर फेंक देंगी। उनका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। कुछ ही देर में उस आदमी की हिम्मत जवाब दे गई। मगर लड़कियों का दिल नहीं भरा। वो बारी बारी से उसके बदन को नोंचने में लगी रहीं। अपनी शिकायत में उस आदमी ने लिखवाया कि कुछ देर के बाद वो बेहोश हो गया था। लेकिन रात करीब 3।30 बजे उसकी आंख खुली। थोड़ी हिम्मत बटोरकर जैसे तैसे वो कुछ कपड़े लेकर उस घर से बाहर निकल गया और वहां से काफी दूर तक पैदल चलने के बाद वो मेन रोड तक पहुंचा। वहां पहुंचकर उसे पता चला कि वो फिल्लौर में कहीं है। उसी हाईवे पर उसने एक ट्रक से लिफ्ट ली और वहां से जालंधर पहुंच पाया।
जालंधर की ये वारदात इस तरह का इकलौता मामला नहीं है जब किसी पुरुष ने अपने साथ ऐसी वारदात की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई हो। हालांकि भारत में कितने पुरुषों के साथ रेप हुआ, इसका कोई डेटा मौजूद नहीं है। लेकिन वक्त वक्त पर ऐसे मामले सामने जरूर आते रहे हैं जहां गैंगरेप जैसी डरावनी वारदात का शिकार महिला या लड़की नहीं बल्कि पुरुष हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…