Ballia

घोसी में ट्रेन की चपेट में आने से पिता पुत्री की मौत

सुशील कुमार अंचल

मऊ: घोसी में रेलवे स्टेशन के समीप बड़ागांव के निवासी वरिष्ठ एडवोकेट समसुल हसन के छोटे भाई फैजुल हसन व उनकी बेटी की मौत हो गई है. मृतक दोनों लोग शमशुल हसन की पुत्री संग कान का इलाज करा कर वापस लौट रहे थे.

इसी दरमियान लड़की रेलवे लाइन पार कर रही थी कि सामने से ट्रेन को नहीं देखा पिता फैजुल हसन ने ट्रेन को देखकर दौड़े अपनी पुत्री को बचाने के लिए लेकिन बचाने में असफल रहे और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए. घटना को देखकर मौके पर लोगो में अफरा तफरी मच गई. प्रशासन मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts