UP

गाजीपुर के सासद: अफजाल अंसारी ने लिया लोकसभा में शपथ, देखे वीडियो

रेयाज अहमद

डेस्क: गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को लोकसभा में शपथ ग्रहण की। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। अफजाल अंसारी ने शपथ ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत की और स्पीकर ओम बिरला का धन्यवाद किया। उन्होंने गाजीपुर की जनता को शुभकामनाएं दीं और देश की जनता का आभार व्यक्त किया।

अफजाल अंसारी को संविधान के अनुच्छेद 99 के आधार पर सदस्यता की शपथ दिलाई गई है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के कारण उन्हें शपथ ग्रहण से रोका गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी, लेकिन संसद की गतिविधियों में हिस्सा लेने से मना किया था । गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने एक केस में अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा सुनाई थी, जिसके कारण उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी।

इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर 2023 को उनकी संसद सदस्यता बहाल कर दी, लेकिन सदन की कार्रवाई में हिस्सा लेने पर पाबंदी लगाई। अफजाल अंसारी के शपथ ग्रहण के साथ, गाजीपुर की जनता को उम्मीद है कि वे उनके हितों की रक्षा करेंगे और देश की सेवा में जुटे रहेंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts