आफताब फारुकी
डेस्क: झांसी में एक महिला दुकानदार ने जब लड़कियों को उधार सिगरेट देने से मना कर दिया, तो उन लड़कियों ने जमकर हंगामा मचाया और दुकान पर पत्थरबाजी की। इन लड़कियों पर महिला दुकानदार के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं।
वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में लड़कियों को घर के दरवाजे पर पत्थर मारते हुए देखा जा सकता है, साथ ही उसमें चीख पुकार की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। हुड़दंग मचाने वाली ये लड़कियां इवेंट्स में डांस करने वाली बताई जा रही हैं और यह पहले भी कई बार बवाल मचा चुकी हैं। वीडियो वायरल होने और पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शिवाजी नगर के निवासी राम चंद्र शुक्ल ने बताया कि यह उनकी दुकान है। उन्होंने कहा कि कुछ लड़कियां उनकी दुकान पर आईं और उधार में सिगरेट मांगने लगीं। जब उन्होंने उधार देने से मना किया तो वे लड़कियां भड़क गईं और विवाद करने लगीं। शोर सुनकर उनकी पत्नी और बेटी आईं तो उन लड़कियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ भी की। राम चंद्र शुक्ल ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिस पर पुलिस ने आकर जांच करने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
शहर कोतवाली पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया और जांच में पाया कि रूपये 1700 के लेन-देन को लेकर महिलाओं के बीच मारपीट हुई है। झांसी के पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…