International

हिजबुल्लाह ने किया इसराइल पर ड्रोन की बरसात

आदिल अहमद

डेस्क: हिज़बुल्लाह ने इसराइल पर विस्फोटक से भरे ड्रोन से हमला किया है। इसराइली सेना ने बताया कि विस्फोटकों से लैस कई ड्रोन लेबनान की ओर से फ़ायर किए गए हैं। कुछ ड्रोन उत्तरी इसराइल में आकर गिरे हैं। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

इसराइली सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि कई ड्रोन्स को ऊपरी गैलिली क्षेत्र में नष्ट कर दिया गया है। हाल ही में लेबनान के ईरान समर्थित हिज़बुल्लाह और इसराइली बलों के बीच सीमा पार से गोलीबारी तेज़ हो गई है। इससे क्षेत्रीय युद्ध भड़कने की चिंता बढ़ गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts