शफी उस्मानी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों का उत्पात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिमसे देखने को मिला कि कांवड़ियों ने पुलिस के सामने ही एक कार को तोड़-तोड़कर कूच डाला। इतना ही नहीं जब कार का ड्राइवर बचने के लिए लिए ढाबे की तरफ भागा तो कांवड़ियों ने ढाबे के अंदर भी तोड़फोड़ कर डाली। लेकिन कांवड़ियों के आगे पुलिस का सारा बंदोबस्त धरा का धरा रह गया। यहां खुलकर कांवड़ियों ने तांडव किया। ये वाकया छप्पर थाना इलाके में नेशनल हाईवे-58 में हुआ, जब कांवड़ियों ने एक गाड़ी को अपना निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान एक कार ने कांवड़ियों की कांवड़ पर टक्कर मार दी जिससे कांवड़ खंडित हो गई और इस बात को लेकर कांवड़ियों ने बवाल काट दिया। कांवड़ियों ने कार के ऊपर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया। गाड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कांवड़ियों लातों से कार की छत पर चढ़कर उसमें तोड़फोड़ कर रहे हैं, जिससे कार की बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कांवड़ियों द्वारा लक्ष्मी फूड प्लाजा के पास कार को रोककर उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। यहां जब पुलिस पहुंची तो कांवड़ियों ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर पहले उन्हीं के ग्रुप के एक कांवडिए को गाड़ी टक्कर मारकर आई थी, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी ओवरटेक की और लक्ष्मी ढाबे के पास रोककर उनके साथ मारपीट की। हालांकि इस दौरान कावड़िए यह नहीं बता पाए कि किसकी कावड़ खंडित हुई थी। बहरहाल उन्होंने अंत में कावड़ खंडित ना होने की पुष्टि की और वो अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…