आफताब फारुकी
डेस्क: लोकसभा में मंगलवार को दिए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के जाति वाले बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। अब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की निंदा की है। इसी विवाद को लेकर बुधवार यानि आज भी अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर की निंदा की थी।
रिजिजू ने कहा है कि ‘देश के लोगों से जाति पूछने वाले राहुल गांधी अपनी जाति पूछे जाने को लेकर हंगामा कर रहे हैं। अखिलेश यादव, राहुल गांधी के साथ खड़े रहते हैं। ये वही लोग हैं जो जाति पूछते रहते हैं पर इनकी जाति कोई नहीं पूछ सकता है। ये लोग देश और संसद से बड़े हो गए हैं।’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कुछ लोगों ने देश को कमज़ोर करने के लिए षड्यंत्र रचा है। ये लोग लोकतंत्र को कमज़ोर करने के लिए, भारत की आर्थिक स्थिति को कमज़ोर करने के लिए अराजकता पैदा करना चाहते हैं। रिजिजू ने कहा कि ये लोग देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक हिंसा फैलाना चाहते हैं और जाति के नाम पर देश को तोड़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘हमें संसदीय लोकतंत्र में विश्वास है, हम चाहते हैं कि सदन अच्छे से चले, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने संसद की गरिमा और प्रणाली को नहीं मानने का निर्णय लिया है।’ उन्होंने कहा कि लेकिन हम लोग झुकेंगे नहीं, देश को कमज़ोर नहीं होने देंगे, देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने नहीं देंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…