ईदुल अमीन
डेस्क: आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक 8 साल की बच्ची के साथ स्कूल के तीन नाबालिग छात्रों ने पहले गैंगरेप किया फिर बच्ची का कत्ल कर दिया। हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए बच्ची के शव को नहर में फेंक दिया गया। मामला तब खुला जब रविवार से लापता नाबालिग बच्ची के पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शक के आधार पर पुलिस ने एक नाबागिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। पुलिस की पूछताछ में नाबालिगों ने खौफनाक राज से पर्दा उठा दिया। पूछताछ के नाबालिगों ने बताया कि तीनों छात्रों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया था। बच्ची रेप का वारदात का खुलासा ना कर दे इसी डर से तीनों ने बच्ची की हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने बच्ची के शव को उसी दिन कृष्णा नदी के बैकवाटर में फेंका था। वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस तीनों आरोपी नाबालिगो को मौका-ए-वारदात पर ले गई।
बुधवार को नांदयाल जिले के एसपी के रघुवीर रेड्डी ने लाश की बरामदगी के लिए तैराकों की खास टीम बनाई और फिर तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक बच्ची का शव नही मिल सका है। पुलिस अफसरों के मुताबिक 8 साल की बच्ची क्लाश थर्ड में पढ़ती थी। आरोपी लड़के उसी स्कूल में पढ़ते हैं। जिनमें छठी क्लास में पढ़ने वाले दो नाबालिग हैं। जिनकी उम्र 12 साल बताई जा रही है। तीसरा नाबालिग सातवीं क्लास में पढ़ता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…