आफताब फारुकी
डेस्क: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर सदन में उनके भाषण के कुछ अंशों को हटाए जाने पर चिंता व्यक्त की। राहुल गांधी ने कहा कि भाषण को ‘चुनिंदा ढंग से हटाया जाना” तर्क से परे है और उनके बयान के हिस्सों को हटाया ना जाए।’
उन्होंने लिखा-‘मैं यह देखकर हैरान हूं कि किस तरह मेरे भाषण के काफी हिस्से को कार्यवाही से निकाल दिया गया। जो अंश हटाया गया है वो नियम 380 के दायरे में नहीं आते हैं। मैं सदन में जो बताना चाहता था,वह ज़मीनी हक़ीक़त और तथ्यात्मक रूप से सही है। सदन के प्रत्येक सदस्य जो जनता की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हे भारत के संविधान के अनुच्छेद 105(1) में तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।’ उन्होंने कहा कि ये हर सदस्य का कर्तव्य है कि वह लोगों की आवाज़ को फ्लोर पर उठाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…