आदिल अहमद
डेस्क: उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में आयोजित एक सत्संग में मची भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘बीजेपी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को खत्म कर दिया है, कई लोगों की इलाज ना मिलने पर मौत हो गई।’
उन्होंने कहा, ‘सरकार नए-नए मेडिकल कॉलेज बनाने का दावा करती है लेकिन जो अस्पताल पहले से चल रहे थे और जिन्हे समाजवादी पार्टी ने शुरू किया था, अगर उसको भी किसी ने ख़राब किया है तो बीजेपी की सरकार ने ख़राब किया है। हालांकि ये विषय नहीं है। लेकिन मुझे याद है कि सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने का काम नेताजी ने किया था, लेकिन आज उसका हाल क्या है पता कीजिए। एक भी अस्पताल बीजेपी सरकार ने ऐसा नहीं बनाया, जहां गरीब का इलाज हो सके। समय पर इलाज ना मिलने पर कई लोगों की जान चली गई।’
बताते चले कि सत्संग में मची भगदड़ से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा कि इसकी जवाबदेही तय होगी और किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। आज कुछ आरोपियों के गिरफ़्तारी का समाचार आया है। वही बाबा भोले अभी भी पुलिस के लिए अबूझ पहेली है। वह ऍफ़आईआर में नामज़द भी नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…