UP

सड़क पर पत्नी ने उतारी चप्पल और पति को धुनते हुवे बोली ‘मेरी कमाई खाते हो और मुझ पर हुक्म चलाते हो’

फारुक हुसैन

डेस्क: घर के झगड़े अगर घर में रहे तो बेहतर होता है। मगर अगर ये सडक पर होने शुरू हो जाए तो फिर ये झगडा लोगो के लिए मनोरंजन से अधिक कुछ नही होता है। ऐसा ही एक मामला बहराइच का सामने आया है जहा एक महिला ने अपने पति की बीच सड़क पर पिटाई कर दिया। दोनों के बीच विवाद का मुख्य कारण पति की बेरोज़गारी थी। महिला द्वारा पति की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बहराइच के रहने वाले मोहन और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद की वजह थी पति की बेरोजगारी। घर पर हाथ पर हाथ धर कर बैठे पति से पत्नी आजिज़ आ चुकी थी। आखिरकार उसका गुस्सा सरेबाजार फूट पड़ा। वो निकली तो पुलिस के पास पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थी, मगर रास्ते में पति टकरा गया। जिसके बाद पत्नी का गुस्सा वहीं फूट पड़ा और वो कॉलर पकड़ कर सरेआम पति को थप्पड़ मारने लगी। पत्नी का दावा था कि पति कोई काम-धाम नहीं करता और उसके खर्चों समेत घर का सारा खर्च वही उठाती है।

चौक चौराहे पर इज्जत उतरते देख पति ने कहा कि शिकायत दर्ज करानी है तो थाने चलो पर इतनी बात सुनकर पत्नी और ज्यादा भड़क गई। उसने सबके सामने ऐलानिया कह दिया- ‘मेरी कमाई खाते हो तो क्या मुझ पर हुक्म चलाओगे?’ साथ ही पूरी दबंगई से पास खड़े लोगों से कहा कि पति की पिटाई करते हुए उसका वीडियो बना कर वायरल कर दें। आखिर हुआ भी ऐसा ही और लोगो ने इसका वीडियो बनाया और किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब सोशल मीडिया पर ये विडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी ने कुछ ही समय पहले कोर्ट मैरिज की थी। मगर शादी के बाद पति के बेरोजगार होते ही बीवी के हाव-भाव बदल गए। खुद नौकरी करने वाली बीवी को खलने लगा कि उसका शौहर दिन रात घर पर ही बैठा रहता है। जबकि घर का सारा खर्च वो उठाती है। पति मोहन का कहना है कि इन हालात में उसकी बीवी ने उस पर घर की जमीन जायदाद बेचने का दबाव बनाया। जब वो नहीं माना तो बीवी ने बहाना बना कर उसकी शिकायत पुलिस में करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करने लगी। थकहार कर पति पुलिस के सामने जाने को भी तैयार हो गया। मगर बीवी थाने के रास्ते में ही उसने पीपल तिराहा बाजार में सड़क किनारे पिटाई शुरु कर दी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts