Crime

प्रतापगढ़: महिला को प्रेमी से बात करने की उसके बच्चो के सामने दिया दिल दहला देने वाली सजा, पेड़ से बाँध कर पीटा, बाल मुडवा कर मुह पर पोती कालिख और चप्पल की माला पहना कर घुमाया

माहिरा खान

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में एक महिला को गंजा कर पेड़ से बांधकर पीटा गया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी गई, और गले मे चप्पल की माला डाल कर घुमाया गया। यह सब पीड़ित महिला के दो बेटों और बेटी की नजरों के सामने हुआ। उस महिला का कसूर ये था कि वह अपने प्रेमी से बात करती थी। महिला के साथ प्रताड़ना की जानकारी होते ही पुलिस ने 17 लोगो को गिरफ्तार किया है।

घटना प्रतापगढ़ में हथिगवां थाना इलाके के गंवई पंचायत की है। इब्राहिमपुर गांव में एक महिला के साथ बर्बरता की गई। वह अपने लवकुश नाम के प्रेमी से बात करती थी। गांव वालों में ये बात खुल गई तो तय किया गया कि महिला को प्रेमी से प्यार करने की सजा दी जाएगी। लिहाजा महिला के साथ इस तरह की दरिंदगी की गई। पुलिस को खबर हुई तो गांव के ही 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आनन फानन में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पंचायत ने तालिबानी सजा सुनाई थी। तीन बच्चो की मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर गांव में बैठी पंचायत ने सजा दी थी। जानकारी के मुताबिक गांव में महिला अपने सास ससुर और तीन बच्चो के साथ रहती है। पति हरिलाल रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है। महिला को गांव के ही एक युवक से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।

महिला के बड़े बेटे दुर्गेश की माने तो बेटे ने बताया की पिता जी सुबह मुंबई से आए मां भी घर में थी और पिता जी का पैर छू कर आशीर्वाद लिया और उसके बाद मेरे पिता जी बुआ के यहाँ चले गए। शाम में पिता नें मां से गांव के व्यक्ति से संबंधों के बारे में पूछा। तब मेरी मम्मी ने कहा की हां में लवकुश के साथ रहूंगी। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी लवकुश के साथ घर छोड़ कर जाने लगी। जिसके बाद परिवार और रिश्तेदारों ने महिला का ये हाल कर दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts