तारिक़ खान
प्रयागराज: प्रयागराज के गंगानगर जोन सोरांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोसी युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं गोली मारने वाला शख्स घंटे तक मृतक के घर के सामने तमंचे के साथ खड़ा रहा। उसी जगह जहां पर उसने पड़ोसी को गोली मारी थी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी ने एक पिस्टल अपनी कनपटी पर और दूसरी पुलिस की तरफ तान रखी थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस व एसटीएफ ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
पता चला है कि मृतक इंद्रजीत पटेल महेंद्र प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज में LLB final year छात्र है, पंजीकृत अधिवक्ता नहीं है। डीसीपी गंगा नगर अभिषेक भारती के मुताबिक, सुबह इंद्रजीत पटेल घर से निकले तभी सर्वेश पटेल ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। सर्वेश को गिरफ्तार कर उसके पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। घटना सोरांव के अबदालपुर अचकवा गांव में हुई।
बताया जा रहा है कि कत्ल के पीछे विवाद जमीन का है। मोनू पटेल गंगानगर इकाई के विधि प्रकोष्ठ में विधि सचिव थे। डीसीपी अभिषेक भारती के मुताबिक जमीनी विवाद के चलते आपसी रंजिश में इंद्रजीत पटेल के पड़ोसी सर्वेश पटेल ने गोली मारकर हत्या की है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सर्वेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सर्वेश पटेल के पास से दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…